[ad_1]

इंदौर में शाम के समय बारिश हुई।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में अभी तक मानसून में एंट्री नहीं की है। 17-18 जून तक दस्तक दे सकता है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश राहत दे रही है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर भी चल रहा है। कुछ जगह आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
शुक्रवार दोपहर को प्रदेश के कई शहरों में मौसम बदल गया। खरगोन, हरदा, इंदौर के महू, सीहोर के आष्टा, खंडवा समेत कई जिलों में बारिश हुई। खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। राजधानी भोपाल में बादल छाये रहे, यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीएम के कार्यक्रम में बारिश में डाला खलल
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई में सभा कर रहे थे। इस दौरान तेज बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए लोगों ने वहां लगाए गए होर्डिंग को सिर पर रख लिया। कुछ लोग बारिश से बचने के लिए टेंट में छिपते नजर आए। इसी दौरान वहां करंट की चपेट में आकर एक महिला और बच्चा घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
27 जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी का अनुमान
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 27 जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी का अनुमान जताया है। ग्वालियर, दतिया समेत 9 जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, जो अगले कुछ दिन तक बनी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून 18 जून तक आ सकता है। दक्षिण हिस्से से मानसून एंटर होगा।
मध्य प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर
| खजुराहो | 45.2 |
| छतरपुर | 45.2 |
| पृथ्वीपुर | 45 |
| सीधी | 44.5 |
| रीवा | 44.4 |
| सिंगरौली | 44.2 |
| सतना | 44.1 |
| नौगांव | 44.1 |
| शहडोल | 44 |
| दमोह | 43.6 |
प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
| ग्वालियर | 43.3 |
| जबलपुर | 42.7 |
| भोपाल | 39 |
| उज्जैन | 38.2 |
15 जून को मौसम विभाग का यह है अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 जून को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर और जबलपुर में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके लिए यलो अलर्ट है।
[ad_2]
Source link



