Home मध्यप्रदेश Blockade for water in the sea | सागर में पानी के लिए...

Blockade for water in the sea | सागर में पानी के लिए चक्काजाम: बर्तन लेकर सड़क पर उतरे लोग, रोजाना पानी सप्लाई कराने की मांग – Sagar News

33
0

[ad_1]

जलापूर्ति नहीं होने के विरोध लोगों ने किया चक्काजाम।

सागर के अंबेडकर वार्ड में पानी की किल्लत के विरोध में बुधवार दोपहर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। वे पानी के बर्तन लेकर सड़क पर आ गए। महिलाओं के साथ सड़क पर बर्तन रखकर बीड़ी अस्पताल के पास चक्काजाम कर दिया।

.

उन्होंने कहा कि वार्ड में पिछले सात दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। हर परिवार परेशान है। उन्होंने रोजाना जलापूर्ति कराए जाने की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। निगम के अधिकारियों ने लोगों को तुरंत पानी की सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्काजाम खोला गया। इस दौरान कनेरादेव, मोतीनगर मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोग परेशान हुए।

जानकारी के अनुसार बीड़ी अस्पताल के पास स्थित चौराहा से कनेरादेव की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान यहां से गुजरी पेयजल की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जिसका सुधार कार्य चल रहा है। इसी कारण वार्ड में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। एक सप्ताह पानी नहीं आने पर वार्डवासी आक्रोश हुए और नारेबाजी करते हुए चक्काजाम किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here