Home मध्यप्रदेश The days of relief are just a little far away | राहतभरे...

The days of relief are just a little far away | राहतभरे दिन बस थोड़ी ही दूर: भोपाल में मानसून पहुंचने का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा, पिछले 9 साल में सिर्फ चार बार 1 हफ्ते देर से हुई एंट्री – Bhopal News

65
0

[ad_1]

मानसून की अरब सागर ब्रांच कमजोर पड़ गई है। इसके बावजूद भोपाल से लेटीट्यूड के हिसाब से अब मानसून 300 किमी दूर नासिक के नजदीक पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा और यह अगले 48 घंटे में आगे बढ़ा तो तय समय पर 18 जून से 20 जून

Google search engine

.

मौसम केंद्र की सीनियर साइंटिस्ट डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि नासिक 19.2 डिग्री नॉर्थ लेटीट्यूड पर है। भोपाल 23 डिग्री पर है। एक डिग्री का दायरा लगभग 100 किलोमीटर होता है। इस मान से मानसून भोपाल से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग और रेल मार्ग के हिसाब से भोपाल से नासिक की दूरी लगभग 611 किलोमीटर है।

रात में हुई बारिश का असर

2.6 डिग्री लुढ़का रात का पारा, 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

रविवार रात कोलार, संत हिरदाराम नगर, नए शहर पुराने शहर सहित कई इलाकों में बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि रात के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया कि रात का तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिन का तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले इसमें 1.6 डिग्री की कमी आई। सोमवार को दिन में 24 किमी प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा भी चली।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here