Home मध्यप्रदेश Bhopal’s Kashav got AIR- 417, said he used to find his mistakes...

Bhopal’s Kashav got AIR- 417, said he used to find his mistakes and work on them | जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी: भोपाल के कैशव ने पाई AIR- 417, कहा अपनी गलतियों को ढूंढ करता था उन पर काम – Bhopal News

54
0

[ad_1]

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT Madras) ने JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। इसमें भोपाल के कैशव गर्ग ने एआईआर 417 रैंक हासिल की है। कैशव के 360 से 264 नंबर हासिल किए हैं। इस साल JEE एडवांस्ड के पेपर 1 और 2 दोनों के लिए कुल 1,80

Google search engine

.

हमेशा अपनी गलतियों पर करता था काम
कैशव गर्ग बताते हैं कि पेपर आसान था पेपर को मैं कभी मुश्किल नहीं कहूंगा। मेरा यह पहला अटेंप्ट था। वहीं मेरे पढ़ाई करने का तरीका थोड़ा अलग था। मैं सुबह 4 बजे उठकर आठ बजे तक पढ़ाई करता था और यहां से फिर क्लास में जाता था। फिर क्लास से लौट कर कुछ देर सोता था फिर पढ़ाई करता था। सच कहूं तो हमेशा अपनी गलतियों पर काम करता था, इस तरह से अपने आपको मोटिवेट भी करता था। कई बार स्ट्रैस भी होता था, मगर मैंने स्ट्रैस को दूर करने के लिए थोड़ा बहुत म्यूजिक और दोस्तों से बात करता था।

कैशव गर्ग।

कैशव गर्ग।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी
कैशव कहते हैं पढ़ाई के दौरान मैंने पूरी तरह से सोशल मीडिया को बंद कर दिया था। बस सफलता का मंत्र यही है कि गलतियों को ढूंढता था और यह देखता था कि लिखने में मुझसे गड़बड़ी हुई है या फिर एग्जीक्यूशन में, मेरे पिताजी एक बिजनेसमैन हैं और मां गृहिणी, पेरेंट्स ने हमेशा से ही मुझे बहुत मोटिवेट किया है। अभी लगता है कि मुझे रैंक के हिसाब से आईआईटी रुड़की में सीएस ब्रांच का ही लग रहा है। इसके अलावा जो छात्रा आगे तैयारी कर रहे हैं, उनसे यही कहना चाहूंगा कि उनको सीरियसली टेस्ट देना चाहिए, नंबर कितने भी आएं भागना नहीं चाहिए। यही बात आपको सफलता दिलाती है।

कुल 25.85% कैंडिडेट्स पास हुए
इस साल JEE एडवांस्ड एग्जाम में कुल 1 लाख 86 हजार 584 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 1 लाख 80 हजार 200 ने दोनों पेपर की परीक्षा दी थी। अब इनमें से कुल 48,248 स्टूडेंट्स IIT JEE में पास हो पाए हैं। यह कुल कैंडिडेट्स का 25.85% है, जो पिछली बार से बेहतर है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here