Home मध्यप्रदेश A person who cheated by using a girl’s voice on phone was...

A person who cheated by using a girl’s voice on phone was arrested | फोन पर लड़की की आवाज में ठगी करने वाला गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर लड़की के नाम से है अकाउंट, कई युवकों को आवाज से दीवाना बनाया, फिर ठगा – Bhopal News

55
0

[ad_1]

राजधानी भोपाल में अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक ने लड़की के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई। इसकी मदद से उसने कई युवकों को लड़की बनकर चेटिंग कर फांस लिया। मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लड़की की आवाज में बात की और आवाज से दीवाना बनाने के नाम पर परेशा

Google search engine

.

टीआई बृजेंद्र मर्सकोले के मुताबिक इस मामले की शिकायत लालघाटी इलाके में रहने वाले एक युवक ने पुलिस से की थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती शिवानी रघुवंशी नामक युवती से हुई थी, जिसे उसने कभी देखा नहीं था। शुरुआत में शिवानी ने परेशानी बताकर कुछ पैसों की मांग की। उसने भरोसा कर उसे रकम दे दी। कुछ बाद बातचीत के दौरान शिवानी उस पर शादी करने का दबाव डालने लगी और शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी तो वह डर गया। शिवानी को फोन-पे के माध्यम से युवक ने कुछ और पैसे उसे ट्रांसफर कर दिए।

भाई बनकर भी की ठगी

कुछ दिनों बाद आशु मेहरा नामक युवक पीड़ित को मिला और बताया कि वह शिवानी का गुरभाई है। आशु बताया कि शिवानी ने फांसी लगा ली है, जिसके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। डर के कारण अमने ने उसे लालघाटी चौराहे के पास 70 हजार रुपए दे दिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अड़ीबाजी का मामला दर्ज किया था।

फिल्म देखकर आया ठगी का आइडिया

साइबर एक्सपर्ट्स की मदद और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशु उर्फ अजय उर्फ छोटू मेहरा पुत्र मुकेश मेहरा (22) निवासी दामखेड़ा झुग्गीबस्ती थाना कोलार रोड को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि ड्रीम गर्ल फिल्म देखने के बाद उसे ठगी का यह आइडिया आया था। इस फिल्म का नायक लोगों से फोन पर लड़की की आवाज में बातचीत करता था।

उसके बाद उसने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाई और लोगों से दोस्ती कर महिलाओं की आवाज में बातचीत करने लगा। जब लोग उससे प्रेम करने लगते तो वह शादी करने और आत्महत्या करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ लेता था। वह लड़की का गुरुभाई बनकर खुद ही रुपए लेने भी पहुंच जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अब तक की पूछताछ में करीब एक दर्जन युवकों को ठगने की बात स्वीकार की है। ठगी की रकम को अय्याशी में बर्बाद किया करता था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here