[ad_1]
यूथ हॉस्टल एसोसिशन ऑफ इंडिया जिला शाखा इंदौर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नेचर वॉक एंड बर्ड्स वाचिंग का आयोजन सिरपुर तालाब पर किया गया। इसमें काफी संख्या में यूथ होस्टल के सदस्यों ने भाग लिया। यूथ होस्टल के अध्यक्ष अशोक गोलाने ने विश्व
.

पौधे रोपते सदस्य।
पौधों और बटरफ्लाई की जानकारी भी दी
यूथ होस्टल के संस्थापक सदस्य ओपी माहेश्वरी ने नेचर वॉक करवाते हुए पक्षियों की जानकारी सदस्यों को प्रदान की। इसके साथ ही सिरपुर तालाब में विकसित किए गए बटरफ्लाई पार्क में लगाए गए पौधों एवं बटरफ्लाई की जानकारी दी। संस्था के चेयरमैन देवेंद्र भटनागर एवं सचिव विश्वास पुरकार के नेतृत्व में सभी ने वहां पौधा रोपण किया। इसके साथ ही सभी सदस्यों से दस पौधे लगाने की शपथ ली। इस नेचर वॉक में इतिहासविद् प्रशांत इंदुरकर, अनिल शर्मा, किशोर टोककर, विश्वास पुरकार, राजेश बिड़वलकर के साथ ही संस्था नेचर वालेंटियर के सदस्यों ने भाग लिया। स्वागत भाषण देवेंद्र भटनागर ने दिया। विश्वास पुरकार ने आभार माना।

नेचर वॉक एंड बर्ड्स वाचिंग के दौरान यूथ हॉस्टल एसोसिशन ऑफ इंडिया के सदस्य।
[ad_2]
Source link









