[ad_1]
कोतवाली पुलिस ने आज हुसैन नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से सोने चांदी के जेवर सहित 16 लाख रूपये का मसूरका बरामद किया गया है। उक्त जानकारी आज पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
.

उन्होंने बताया कि हुसैन नगर निवासी शेख जमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जून 2024 को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर ससुराल बड़कुही में सगाई समारोह में गया था, 2 जून 2024 को जब वह घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 50 हजार रुपये की नकदी गायब है। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक व्यक्ति को बुरखा पहनकर घर में घुसते हुए देखा।
पुलिस ने 3355 नंबर की एक्टिवा गाड़ी का पता लगाया और अयान खान को गिरफ्तार किया। अयान ने अपने साले जुनैद के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,13,000 रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 1,50,000 रुपये की नकदी, एक्टिवा गाड़ी और 2 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जीजा साले ने दिया था चोरी को अंजाम
दरअसल पकड़े गए आरोपी अयान और जुनैद जीजा साले हैं अयान पिता आरिफ खान उम्र 23 साल निवासी परतला हाल हुसैन नगर पर (आबकारी एक्ट के कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। वही जुनेद पिता महमूद खान उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 13 मस्जिद के पास बड़कुही में रहता है।
[ad_2]
Source link









