Home मध्यप्रदेश Preparations of political parties continued till late night | राजनीतिक दलों की...

Preparations of political parties continued till late night | राजनीतिक दलों की देर रात चलती रही तैयारी: जावरा-आलोट से रतलाम पहुंचे कार्यकर्ता, होटलों में रुकवाया – Ratlam News

54
0

[ad_1]

सोमवार रात 10.30 बजे जावरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मतगणना के बारे में जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय।

Google search engine

लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती में अब से कुछ ही समय बचा है। प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दल भी इसके लिए तैयारी में जुटे रहे। काउंटिंग की प्रक्रिया के लिए राजनीतिक दलों ने अपने अनुभवी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मतगणना एजेंट बनाया है।

.

भाजपा व कांग्रेस ने जिले की पांचों विधानसभा के लिए अलग-अलग मतगणना एजेंट तैयार किए है। रतलाम से आलोट व जावरा की दूरी होने के कारण विधानसभा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिन्हें मतगणना एजेंट बनाया है, वह सोमवार रात रतलाम पहुंचे। पहले इनके लिए रतलाम में होटल बुक करवा दी गई। पार्टी व संगठन स्तर एवं प्रत्याशियों की तरफ से इन्हें अलग-अलग होटलों में रुकवाया गया है। जावरा विधानसभा के मतगणना एजेंट को महू नीमच रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया है। देर रात मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के जावरा विधानसभा के करीब 40 कार्यकर्ता रतलाम पहुंचे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मतगणना की तैयारियों को लेकर रात 10.30 बजे चर्चा की। उत्साह पूर्व व गंभीरता से मतगणना में ध्यान रखने के टिप्स दिए।

इस दौरान प्रवीण सोनी, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महेश सोनी, विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेंद्रसिंह गुडरखेड़ा, राजेश शर्मा, अमित पाठक आदि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी को जिले की तीनों संसदीय क्षेत्र व देश में जीत की अग्रिम बधाई भी दी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि जावरा विधानसभा 50 हजार वोट से जीतेंगे। देश में 400 सीट पार करेंगे। काउंटिंग को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आलोट विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सैलाना रोड स्थित एक होटल में रुके। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि हम जिले की तीनों संसदीय क्षेत्र सीट जीत रहे है। एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनने जा रही है।

इसी तरह कांग्रेस द्वारा भी जावरा व आलोट विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग ठहराया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि पार्टी व संसदीय क्षेत्र स्तर पर मतगणना एजेंट को ठहराया गया है। हम अच्छे बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

बता दे कि रतलाम जिला तीन संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है। ऐसे में पांचों विधानसभा के अलग-अलग एजेंट मतगणना में पार्टी की तरफ से बैठेंगे। रतलाम, रतलाम ग्रामीण व सैलाना विधानसभा के मतगणना एजेंट सुबह सीधे मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। मतगणना साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में होगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here