Home मध्यप्रदेश A crazy criminal attacked a couple with a knife | सिरफिरे बदमाश...

A crazy criminal attacked a couple with a knife | सिरफिरे बदमाश ने दंपति पर किया चाकू से हमला: चाकू पेट में लगने से पत्नी हुई घायल, पुलिस ने बदमाश को दबोचा – Gwalior News

15
0

[ad_1]

पेट पर चाकू लगने से घायल महिला के घाव का फोटो

ग्वालियर में पुरानी रंजिश का बदला लेने आए बदमाश ने पति व पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से पत्नी की हालत गंभीर है। वहीं बचाने में पति भी घायल हुआ है। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के राजा गैस गोदाम के पास गोल पहाडिय़ा की है। घटना का पता च

.

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के राजा गैस गोदाम के पास गोल पहाडिय़ा निवासी 30 वर्षीय रामबाई पत्नी गजेन्द्र कुशवाह ने शिकायत की है कि वह पति के साथ किराए के मकान में रहती है। बीती रात उसके घर के पास रहने वाला बंटी पाल उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा। जब पति से गाली गलौज की आवाज सुनी तो रामबाई बाहर आई और उसे रोका तो वह उससे विवाद करने लगा और चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट में लगा और वह घायल हो गई। उसे बचाने जब उसका पति आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इसी बीच चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक व अन्य आए तो उन्होंने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

जनता ने आरोपी बदमाश को पीटा

वारदात के बाद दंपति की मदद के लिए वहां पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी अच्छी खासी धुनाई लगा दी। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो भीड़ उसकी ज्यादा मारपीट कर देती।

बदमाश से पूछताछ में जुटी पुलिस

जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने दंपति पर चाकू से हमला किया था, चाकू महिला के पेट में लग गया था जिससे वह घायल हो गई थी। महिला पर हमला करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं घायल दंपति को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here