Home मध्यप्रदेश 7 year old boy bitten by dog, dies | 7 वर्षीय बालक...

7 year old boy bitten by dog, dies | 7 वर्षीय बालक को कुत्ते ने काटा, मौत: दो माह पहले की घटना, शरीर में रेबीज फैलने से दम तोड़ा – Harda News

57
0

[ad_1]

हरदा।जिले के खिरकिया ब्लाक के ग्राम भीमपुरा में रहने वाले एक सात वर्षीय बालक की कुत्ते के काटने के दो महीने बाद सोमवार शाम को जिला अस्पताल लाने के पहले मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने से बालक को रेबीज हो गया था।

Google search engine

.

जिसके चलते उसकी हालत दो तीन दिनों से बिगड़ गई थी। सोमवार सुबको बालक को गम्भीर हालत में खिरकिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां भिरंगी रेलवे गेट के पास बच्चे की मौत हो गई थी।

उसे जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम भीमपुरा में रहने वाले राकेश कोरकू के सात वर्षीय बेटे राजेंद्र को मार्च के महीने में गांव के किसी आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया था।जब कुत्ते ने बालक को काटा तो परिजनों उस समय फसल की कटाई के लिए खेत में गए हुए थे।

बालक राजेंद्र ने अपने माता पिता को शाम को घर आने पर बताया। लेकिन उन्होंने बच्चें को झाड़ा फूंकी एवं झोलाछाप डॉक्टर्स से उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने बालक को झाड़ाफूंकी से ठीक होने की बात कही गई। जिसके चलते वे अस्पताल नहीं आए।

सोमवार को जब बालक की तबीयत बिगड़ने पर उसे खिरकिया लाया गया। जहां से हरदा आने के दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि डांग या किसी भी स्तनधारी जीव के काटने पर तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचकर रेबीज के इंजेक्शन लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पताल में शासन की ओर से रेबीज के इंजेक्शन निशुल्क लगाने की सुविधा उपलब्ध है।

रैबीज के लक्षण

रैबीज रोगी को सबसे ज्यादा पानी से डर लगता है। रोगी के मुंह से लार निकलती है।यहां तक की वह भौंकना भी शुरू कर देता है।

रैबीज का उपचार

रैबीज रोग की रोकथाम के लिए अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए जाते हैं।इससे बचाव हो सकता है। पहला इंजेक्शन 72 घंटे के अंदर, दूसरा तीन दिन बाद तीसरा सात दिन बाद,चौथा 14 दिन बाद और 5वां 28 दिन के बाद लगाया जाता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here