Home मध्यप्रदेश Orange alert for thunderstorm and rain in Bhopal on the 9th day...

Orange alert for thunderstorm and rain in Bhopal on the 9th day of Nautapa | नौतपा के 9वें दिन भोपाल में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट: रिकॉर्ड गर्मी पड़ने के बाद अब पारा लुढ़का; शाम को बदलेगा मौसम – Bhopal News

59
0

[ad_1]

भोपाल में नौतपा के 9वें दिन, यानी रविवार को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दिनभर उमस-तपन के बाद शाम को मौसम बदल सकता है। इससे पहले शनिवार को भी दिनभर गर्मी रही और शाम को बादल बरस पड़े। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब मानसून आने तक मौसम का मिजाज ऐसा ही ब

Google search engine

.

शनिवार को दिन का तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर तक धूप-छांव की स्थिति बनी रही, लेकिन शाम को भोपाल के कई इलाकों में कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे सड़कें तरबतर हो गई। हालांकि, इसके बाद उमस बढ़ गई। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने 2 जून के लिए भोपाल में आंधी, बारिश और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

नौतपा में रिकॉर्ड गर्मी पड़ चुकी
बता दें कि नौतपा में रिकॉर्ड गर्मी भी पड़ चुकी है। नौतपा के दूसरे दिन 26 मई को पारा 45.4 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो इस सीजन का सबसे अधिक रहा। जून के महीने में भोपाल में गर्मी और बारिश दोनों का ही ट्रेंड है। शुरू के 15 दिन तेज गर्मी पड़ती है। 10 साल में 2 बार टेम्प्रेचर 45 डिग्री के पार भी पहुंच चुका है, लेकिन मानसून की एंट्री के बाद पारे में गिरावट होने लगती है। जून 2020 में 16 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड भी है।

भोपाल के मौसम को लेकर यह भी जानें

  • 20 जून तक भोपाल में मानसून की एंट्री हो जाती है। इस बार भी इसी तारीख पर मानसून के आने का अनुमान है।
  • इससे पहले गर्मी का असर रहेगा। यानी, 15 जून तक भोपाल में गर्मी पड़ेगी।
  • जून में औसत अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तक रहता है। वहीं, रात में टेम्प्रेचर 26 डिग्री तक पहुंच जाता है।
  • इस महीने उमस सबसे ज्यादा रहती है। यह 64% तक पहुंच जाती है।
  • 1 महीने में एवरेज 132.8 मिमी यानी, 5.22 इंच तक बारिश होती है। 6 से 7 दिन तक भोपाल में बारिश होती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here