Home मध्यप्रदेश Retired soldier dies while dancing on stage | स्टेज पर डांस करते...

Retired soldier dies while dancing on stage | स्टेज पर डांस करते समय रिटायर्ड फौजी की मौत: इंदौर में योग कार्यक्रम में दे रहे थे प्रस्तुति, जब गिरे तो हाथ में था तिरंगा… – Indore News

59
0

[ad_1]

इंदौर के एक योगा केंद्र में मां तुझे सलाम पर प्रस्तुति देते हुए रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे जमीन पर गिर पड़े लेकिन वहां लोग तालियां बजा रहे थे। दर्शकों को लगा कि ये भी उनके परफॉरमेंस का हिस्सा है। वे जब नीचे गिर

Google search engine

.

फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था। इसमें युवाओं को योग से जोड़ने का उद्देश्य रखा था। इसी दौरान स्टेज पर तिरंगा लेकर एक गाने पर छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे। तभी वे स्टेज पर अचानक लड़खड़ाकर गिरे। कुछ सेकेंड तक यूं ही मूर्छित रहे। लोगों को लगा कि वे परफॉर्म कर रहे हैं तो वे पहले की तरह ही तालियां बजाते रह गए। बाद में पास खड़े एक शख्स ने उनको उठाने की कोशिश की तो पता चला कि वे बेसुध हो गए हैं। बाद में मौत की पुष्टि हुई।

योग शिविर में मौत से तीन मिनट पहले वे तिरंगा लहरा रहे थे।

योग शिविर में मौत से तीन मिनट पहले वे तिरंगा लहरा रहे थे।

रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा।

रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा।

निःशुल्क योग गतिविधियों के संचालक डॉ. आर के जैन ने बताया कि स्कीम 71, द्वारकापुरी, सुदामा नगर, परिवहन नगर, सूर्यदेव नगर, सत्यदेव नगर, इत्यादि के युवाओं को विशेष रूप से योग के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसी में शिविर सुबह 6.15 से 7.15 तक लगा रहे हैं।

अग्रसेन धाम में योग शिविर में सूर्य नमस्कार करते हुए। इसी कार्यक्रम में छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे, तब स्टेज से गिर गए

अग्रसेन धाम में योग शिविर में सूर्य नमस्कार करते हुए। इसी कार्यक्रम में छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे, तब स्टेज से गिर गए

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here