Home मध्यप्रदेश Two girls missing for 9 and 6 years were found | 9...

Two girls missing for 9 and 6 years were found | 9 और 6 वर्ष से गायब दो लड़कियां बरामद: जब गायब हुईं तब नाबालिग थीं, अब दोनों शादीशुदा; एक उज्जैन और एक अशोकनगर से बरामद – Guna News

52
0

[ad_1]

जिले के दो अलग अलग थानों में कई वर्षों से गायब दो लड़कियों को पुलिस ने खोज निकाला है। एक लड़की वर्ष 2015 और एक वर्ष 2018 से लापता थी। जब ये गायब हुईं, तब दोनों नाबालिग थीं, हालांकि अब दोनों बालिग हो चुकी हैं और दोनो की शादी भी हो चुकी है। एक को उज्जै

Google search engine

.

पहला मामला आरोन थाने का है। वर्ष 2018 में 15 मई को नाबालिग लड़की के पिता द्वारा जिले के आरोन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया था कि 14 मई 2018 के दोपहर से उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसने अपनी बच्‍ची को सभी संभावित स्‍थानों पर तलाश कर लिया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण में नाबालिग बालिका की पुलिस द्वारा निरंतर तलाश की गई। लेकिन लड़की के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा बालिका की दस्तयाबी पर 10 हजार रुपये ईनाम घोषित किया गया था। लड़की की तलाश के लिए पिछले दिनों SDOP राघौगढ दीपा डोडवे के नेतृत्व में आरोन थाना पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अपह्त बालिका की तलाश की गई। इसी दौरान पुलिस को लड़की के अशोकनगर में होने की सूचना मिली। सूचना पर से पुलिस अशोकनगर पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया गया। कार्यवाई के बाद उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि, अब लड़की बालिग हो चुकी है। उसकी उम्र 21 वर्ष हो चुकी है। उसकी शादी भी हो गई है।

दूसरा मामला राघौगढ़ क्षेत्र का 9 वर्ष पहले का है। 30 मई 2015 को लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी आईटीआई ग्राउण्ड राघौगढ़ में चल रहे शादी सम्मेलन से गायब हो गई थी। उसे सभी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसकी रिपोर्ट पर राघौगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने लड़की की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस हफ्ते पुलिस ने इस मामले में फिर प्रयास किए और सफलता मिल गई। पुलिस को लड़की के उज्जैन में होने की सूचना मिली। सूचना पर से पुलिस टीम उज्जैन पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि, अब लड़की बालिग हो चुकी है और उसकी शादी भी हो चुकी है।

राघौगढ़ SDOP ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने गुम लड़कियों की खोजबीन को एक चुनौती के रूप में लिया है। इसी क्रम में SP संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन में इसे एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 और 6 वर्षों से गायब दो लड़कियों को बरामद किया गया है। SP संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि पुलिस ने अब ज्यादा प्रयास किए और इन मामलों को सुलझाने में सफलता मिल गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here