[ad_1]
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की गल्ला मंडी में फिरंगी पछाड़ के पास बुधवार की शाम 5 बजे एक लड़के ने रास्ते पर जा रही दो लड़कियों से छेड़खानी की। घटना के बारे लड़कियों ने फोन पर परिजनों से बताया। इसके बाद नाराज परिजन मनचले लड़के को पकड़कर बीच रोड पर ही
.
जानकारी के मुताबिक, कल यानी बुधवार की शाम 5 बजे शहर की गल्ला मंडी मैं फिरंगी पछाड़ के पास रोड से दो लड़कियां जा रही थी। तभी रोड पर खड़े एक लड़के ने उनको अश्लील इशारे करते हुए छेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़कियों ने अपने परिजनों को फोन लगाकर बुला लिया।
जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे तो लड़कियों ने चप्पल उतार कर लड़के को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और सभी ने मिलकर लात घूसों और चप्पल से जमकर मारपीट की।
जिस समय मारपीट की जा रही थी। वहां मौजूद लोग मूक दर्शक बने देखते रहे। किसी ने न तो उनको रोका और न कुछ कहा। यह मारपीट की। यह घटना पास में खड़े एक युवक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि आपके माध्यम से मारपीट की घटना की जानकारी लगी है। वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मनचले लड़के की पिटाई करती लड़कियां व उनके परिजन।
[ad_2]
Source link









