Home मध्यप्रदेश RSS chief Mohan Bhagwat will be in Bhopal for three days; Bhopal;...

RSS chief Mohan Bhagwat will be in Bhopal for three days; Bhopal; Karyakarta Vikas Varg; Rashtriya Swayamsevak Sangh | संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन भोपाल में: 4 प्रांतों के कार्यकर्ता विकास वर्ग में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित – Bhopal News

39
0

[ad_1]

फाइल फोटो…

भोपाल के शारदा विहार में 23 मई से शुरु हुए कार्यकर्ता विकास वर्ग में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत बुधवार को भोपाल पहुंचे। डॉ मोहन भागवत तीन दिन भोपाल में रहेंगे। 23 मई से शुरु हुआ यह वर्ग 12 जून तक चलेगा। इस प्

.

23 मई को राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 का उद्घाटन में क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी ने किया था। उद्घाटन सत्र में कुलकर्णी ने कहा था समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऐसे निष्ठावान लोग खड़े होने चाहिए, जिनको देखकर अन्य लोग सीख लें। इसलिए हम कह सकते हैं कि संघ का सबसे बड़ा कार्य समाज में उदाहरण खड़े करना है। इस मौके पर मंच पर वर्ग के सर्वाधिकारी सोमकांत उमालकर मौजूद थे।

सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 तक रोजाना प्रशिक्षण सत्र
20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग में छत्तीसगढ़, महाकौशल, मालवा और मध्यभारत के कुल 382 स्वयंसेवक सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 बजे तक अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हुए संघ कार्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विधाएं और प्रबोधन हो रहे हैं।

कार्यकर्ता विकास वर्ग के नाम से यह पहला वर्ग
संघ के संस्थापक सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के समय से कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए संघ शिक्षा वर्ग आयोजित करने की परंपरा शुरू हुई। अब तक क्षेत्र का यह वर्ग संघ शिक्षा वर्ग-द्वितीय वर्ष के नाम से आयोजित होता था लेकिन अब यह कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 के नाम से आयोजित हो रहा है। भोपाल में इस नाम से पहली बार प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है।

उन्होंने 1940 में नागपुर में आयोजित ऐतिहासिक संघ शिक्षा वर्ग का भी उल्लेख किया, जिसमें पहली बार संपूर्ण भारत से स्वयंसेवक प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए थे। संघ में जिला स्तर पर आयोजित 7 दिन के प्रशिक्षण वर्ग को प्राथमिक वर्ग, प्रांत स्तर पर आयोजित 15 दिन के प्रशिक्षण वर्ग को संघ शिक्षा वर्ग, क्षेत्र स्तर पर आयोजित 20 दिन के वर्ग को कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 और नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय स्तर के वर्ग को कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 कहते हैं।

4 प्रांतों के 382 स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षण
संघ की रचना में मध्य क्षेत्र में चार प्रांत हैं- छत्तीसगढ़, महाकौशल, मालवा और मध्यभारत। इन चारों प्रांतों से कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 में कुल 382 शिक्षार्थी आए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ से 78, महाकौशल से 85, मालवा से 118 और मध्यभारत से 97 चयनित स्वयंसेवक शामिल हैं। वर्ग के संचालन के लिए 19 अधिकारियों की संचालन टोली है। जिसमें सर्वाधिकारी के अलावा वर्ग पालक अशोक पोरवाल और वर्ग कार्यवाह बलवंत राव इत्यादि शामिल हैं। इसके साथ ही शिक्षार्थियों के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक प्रांत से शिक्षक भी आए हैं। विभिन्न विषयों पर अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारी भी शिक्षार्थियों को मार्गदर्शन देंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here