Home मध्यप्रदेश Fire rained from the sky into the ocean | सागर में आसमान...

Fire rained from the sky into the ocean | सागर में आसमान से बरसी आग: गर्मी के सीजन का रिकॉर्ड 46.2 डिग्री तापमान दर्ज, 8 साल पहले मई में पहुंचा था 46.4 डिग्री पारा – Sagar News

38
0

[ad_1]

सागर में झुलसा देने वाली गर्मी।

सागर में नौतपा के चलते भीषण गर्मी का दौर जारी है। आसमान से आग बरस रही है। झुलसा देने वाली धूप और गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह 11 बजे से ही बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। धूप की चुभन के लोगों के हाल बेहाल हैं। सोमवार को सुबह से सागर

.

सागर में गर्मी के इस सीजन का रविवार को रिकॉर्ड 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2016 में मई माह में सबसे अधिक दिन का तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मतलब 8 साल बाद सागर में दिन का तापमान मई माह में 46 डिग्री पर पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के शेष दिनों में भी गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। लू चलने का अनुमान है।

सागर की सड़कों पर फैला सन्नाटा।

सागर की सड़कों पर फैला सन्नाटा।

गजानन को गर्मी से राहत दिलाने नहलाया
सागर में भीषण गर्मी के बीच शहर की सड़कों पर घूम रहे हाथी को लोगों ने नहलाया। ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। दरअसल, सागर के चमेली चौक क्षेत्र में गजानन सड़कों पर घूम रहे थे। तभी आसपास के लोगों ने पानी की मोटर चालू कर हाथी को नहलाया।

गर्मी से राहत के लिए हाथी को नहलाया।

गर्मी से राहत के लिए हाथी को नहलाया।

पिछले 8 सालों में सागर में मई माह का तापमान
वर्ष दिन का तापमान

वर्ष 2016 46.4
वर्ष 2017 45.1
वर्ष 2018 45.7
वर्ष 2019 45
वर्ष 2020 44.4
वर्ष 2021 42
वर्ष 2022 45.7
वर्ष 2023 43.4
वर्ष 2024 46.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here