Home मध्यप्रदेश bus ran over bike rider | बस ने बाइक सवार को रौंदा:...

bus ran over bike rider | बस ने बाइक सवार को रौंदा: घायल ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस – Shivpuri News

53
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के वरखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में घायल बाइक सवार की मौत जिला अस्पताल में हो गई है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जा

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक बदरवासके अटलपुर गांव का रहने वाला मुरारी लाल जाटव(35) रविवार की रात म्याना से बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरखेड़ा गांव के पास बाला जी स्टोन फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार बस ने मुरारी की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी।

दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर बस को मौके से भगा ले गया था। घटना के बाद इलाज के लिए घायल को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मुरारी लाल धाकड़ ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक के भाई रूपेश जाटव ने बताया कि उसके भाई की बाइक को मां पीतांबरा ट्रैवल्स की बस (MP33ZF6661) ने टक्कर मारी थी। बस की जानकारी बदरवास पुलिस को दे दी गई है। इधर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here