Home मध्यप्रदेश A flood of faith swelled at Kubereshwar Dham | कुबेरेश्वरधाम पर उमड़ा...

A flood of faith swelled at Kubereshwar Dham | कुबेरेश्वरधाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब: 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को किया रुद्राक्ष वितरण – Sehore News

56
0

[ad_1]

जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में लगातार रुद्राक्ष वितरण का क्रम जारी है। रविवार को भी यहां पर आने वाले करीब 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार आसानी से विठलेश सेवा समिति के

Google search engine

.

रविवार की सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने जाने वाली शिव महा पुराण कथा में रवाना होने से पहले कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने यहां पर आरती की ओर उसके बाद अपने संदेश में पंडित मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की मनकामनाओं को पूरा करते है।

मानव की इच्छाओं की प्रवृत्ति पर बात करते हुए कहा कि, लोगों की दो इच्छाएं होती हैं एक अच्छा और एक बुरा उनमें से हमे अच्छी वाली का ही चयन करना चाहिए। उन्होंने बहुमूल्य मानव देह को नशे जैसे दुर्व्यसन से दूर रखने का संदेश दिया।

12 दिनों में करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष का वितरण किया जा चुका है। बीते दिनों की अपेक्षा आज श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पर श्रद्धालु रुद्राक्ष लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग सभी लोग शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए यहां पर व्यवस्थाएं कराई गई हैं। समिति की ओर से यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने, खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई हैं, ताकि दूर से आ रहे लोग अधिक परेशान न हों।

पिछले वर्षों से अंदाजा लगाया जाए तो यहां पर दिनों-दिन श्रद्धालुओं की संख्या में और भी बढ़त मिलेगी। काफी लंबी लाइनें लगी हुई हैं। गर्मी होने के बाद भी देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग रुद्राक्ष प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। गौरतलब है कि यहां पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रुद्राक्ष वितरण किया जाता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here