Home मध्यप्रदेश Friendship on Facebook and insistence on marriage of 15 year old daughter...

Friendship on Facebook and insistence on marriage of 15 year old daughter | फेसबुक पर दोस्ती फिर अफेयर और शादी, पढ़िए पूरी कहानी…: इंदौर में 15 साल की नाबालिग बेटी की सुसाइड की धमकी पर मां-बाप ने कराई शादी, एक शिकायत पर फंसे – Indore News

63
0

[ad_1]

इंदौर में नाबालिग लड़की की शादी के मामले में पंडित, दूल्हा और दोनों पक्षों के माता-पिता पर केस दर्ज हुआ है। चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की के माता-पिता उसकी शादी नहीं करवाना चाहते थे। लेकिन यहां बेटी की जिद के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने बताया कि बेटी ने

Google search engine

.

फेसबुक से हुई दोस्ती शादी तक कैसे पहुंचे सबकुछ जानिए सिलसिलेवार

फेसबुक से हुई दोनों की दोस्ती

लड़की 15 साल की है, 10वीं तक पढ़ाई की है। लड़का 19 साल का और 12वीं तक पढ़ाई की है। दोनों की दोस्ती दो साल पहले फेसबुक पर हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किया और मुलाकातें शुरू हुई। अफेयर शुरू हुआ तो बात शादी तक पहुंच गई।

लड़की ने अपने घर वालों को लड़के के बारे में बताया। माता-पिता ने नाबालिग होने का हवाला देकर शादी के लिए मना किया तो बेटी नाराज हो गई। इतना कि सुसाइड करने की धमकी दे दी। आखिरकार पिछले महीने अप्रैल 2024 में घर वालों ने दोनों की शादी करवा दी। शादी में परिवार के कुछ ही सदस्य शामिल हुए।

सबकुछ ठीक चल रहा था इसी बीच किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दे दी कि उनके यहां नाबालिग लड़की की शादी हो रही है।

21 मई को अफसरों को मिली शिकायत

नाबालिग लड़की की शादी की शिकायत पहले हैल्प लाईन नंबर पर की गई। जहां से इंदौर के अधिकारियों 21 मई को जानकारी मिली। टीम लड़की के घर पहुंची। जांच-पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई। जेठ का महीना शुरू होने के कारण लड़की भी ससुराल से मायके आ गई थी।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने लड़की से बात की तो उसने कहा कि वो लड़के के साथ ही रहना चाहती है। घरवालों से जब अधिकारियों ने पूछा तो उन्होंने अपनी मजबूरी उन्हें बता दी। लड़की के कारण ही उन्हें कम उम्र में उसकी शादी करना पड़ी। जब उन्हें कानून के बारे में बताया तो वे अपनी बेबसी बताते रहे।

पुलिस ने शिकायत के बाद रिश्तेदार पर भी दर्ज किया केस

जब ये कन्फर्म हो गया कि नाबालिग लड़की की शादी करवाई गई है तो लाडो अभियान के सदस्य महेंद्र पाठक चंदन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर शादी करवाने वाले पंडित ओम निवासी गंगानगर, सहित दूल्हे, दूल्हे के माता-पिता, दुल्हन के माता-पिता और दुल्हन के बड़े पापा जो शादी समारोह में शामिल हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पक्ष चंदन नगर और इंदौर के ग्रामीण अंचल के रहने वाले हैं। खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

मेडिकल में आया शारीरिक संबंध बनाए तो पॉक्सो भी लगेगी

लड़की नाबालिग है। शादी पिछले महीने हुई थी। लड़की का मेडिकल कराया जाएगा। यदि मेडिकल में पता चलता है कि लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तो दूल्हे के ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज होगा। यानी लड़के की परेशानी और भी बढ़ सकती है।

शादी करवाने वाले पंडित ने क्या कहा…

नाबालिग लड़की की शादी करवाने वाले पंडित ओम ने प्रारंभिक पूछताछ में अधिकारियों को बताया कि उसे शादी करवाने के लिए बुलाया गया था। उसे नहीं पता था कि लड़की नाबालिग है। उसने शादी करवा दी। नियम की जानकारी उसे नहीं है।

पंडितों-मौलवियों को बुलाकर कार्यशाला में प्रशिक्षण देंगे

ऐसे में बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से भी पंडित-मौलवी को बुलवाकर एक कार्यशाला करने की प्लानिंग की जा रही है, जिसमें उन्हें नियमों की जानकारी दी जाएगी ताकि बाल-विवाह पर रोक लगाई जा सके। क्योंकि साल 2022 से लेकर अभी तक 3 मौलवी बाल विवाह कराने पर जेल जा चुके हैं जबकि अभी तक 2 पंडित सामने आए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here