Home मध्यप्रदेश Domestic dispute between husband and wife | पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद:...

Domestic dispute between husband and wife | पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद: झगड़ा शांत कराने पहुंचा पड़ोसी, कुल्हाड़ी से किया हमला – Bhind News

65
0

[ad_1]

भिंड के ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम पांडरी में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। जिसे शांत कराने जब पड़ौसी पहुंच गया। पड़ोसी ने झगड़ा शांत कराना चाहा परंतु युवक नहीं माना। यह बात पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को खल गई। पड़ोसी ने महिला के पति के साथ मारपीट क

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक पांडरी में रहने वाली मीना देवी पत्नी उदय सिंह अपने घर पर थी। तभी उसके पति उदय सिंह के साथ उसकी कुछ कहा सुनी होने के बाद विवाद होने लगा था। आवाज सुनकर उनका पड़ौसी भानू जाटव वहां पर आ गया और बीच बचाव करने लगा। बताया गया है कि भानू उस समय शराब के नशे में था। जिस पर उदय सिंह ने कहा कि हमारा आपस का मामला है तुम बीच में मत आओ। इतना सुनते ही उदय सिंह और भानू के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट होती देख भानू का भाई अनुज और उसका भतीजा वीरू भी बीच में आ गया और तभी तीन में से किसी एक ने कुल्हाड़ी से उदय सिंह पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से वह लहूलुहान हो गया जिसके बाद पति पत्नी के द्वारा ऊमरी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पति ने पत्नी को मारा पत्थर हुई घायल

इधर भिण्ड शहर के पार्क मोहल्ला में पति पत्नी के बीच कहा सुनी होने के बाद शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी पर पत्थर फैंककर मार दिया जिससे वह घायल हो गई है। उसके बाद परिजनों की मदद से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सुनीता देवी पत्नी राजपाल निवासी पार्क मोहल्ला ने जिला अस्पताल में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार देर रात उसका पति राजपाल शराब के नशे में घर आया तो सुनीता के द्वारा कहा गया कि इतनी देर से क्यों आते हो। इसी बात पर राजपाल नाराज हो गया और अपनी पत्नी के ऊपर पत्थर फैंककर मार दिया। पत्थर लगने से उसके हाथ में चोट आ गई है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here