Home मध्यप्रदेश A mini truck full of cattle going to the slaughterhouse was seized...

A mini truck full of cattle going to the slaughterhouse was seized | बूचड़खाने जा रहे मवेशियों से भरा मिनी ट्रक जब्त: 20 गौवंश बरामद, एक की मौत; धार जिले के दो आरोपी गिफ्तार – Shivpuri News

48
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने क्रूरता पूर्वक गोवंश को भरकर ले जाए जा रहे भरा मिनी ट्रक पकड़ा है। मिनी ट्रक में 20 गोवंश को ठूंस के भरकर बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एमपी के धार जिले के रहने बाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Google search engine

.

बता दें कि गोतस्करी के मामले में सुभाषपुरा थाना पुलिस की कुछ ही दिनों के अंदर यह दूसरी कार्रवाई है।

सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर से मुडखेड़ा पुल पर मिनी ट्रक (MH04HD4999) को रोककर तलाशी ली गई थी। जहां ट्रक गोवंश से भरा हुआ था। ट्रक में 20 गोवंश को भरकर भिंड रोड से इंदौर की ओर ले जाया जा रहा था। जिनमें से एक गोवंश मृत अवस्था में मिला है।

पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बाबू और राहुल इंदरसिंह बागरी बताए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी एमपी के धार जिले के कैसुर गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल, सउनि अरविन्द सगर, प्रआर- महेशदत्त शर्मा, आर- रविन्द्र शर्मा, आर- धर्मेन्द्र शर्मा, आर- विमल बौहरे, आर.ड्राइवर- सोनू गुर्जर, आर. अर्जुन जाट, आर. प्रशांत गुर्जर, म.आर. प्रीति राठौर,की अहम भूमिका रही।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here