Home मध्यप्रदेश Sports competition held at Police Parade Ground | पुलिस परेड ग्राउंड पर...

Sports competition held at Police Parade Ground | पुलिस परेड ग्राउंड पर हुई खेल स्पर्धा: बच्चों ने खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी में दिखाया हुनर, एसपी ने बांटे पुरस्कार – Tikamgarh News

53
0

[ad_1]

शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चल रहा है। शिविर में करीब 1000 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। रविवार को खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को एसप

Google search engine

.

आरआई विशाल मालवीय ने बताया कि 4 मई को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया था। इस बार समर कैंप में आउट डोर और इनडोर खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें फुटबॉल, ऐथ्लैटिक्स, सॉफ्टबॉल, हॉकी, सेल्फ डिफेंस, योग, इंग्लिश कोर्स, डांस, मेंहदी, पेंटिंग सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण शामिल है।

एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर आज पुलिस परेड ग्राउंड में खो-खो, कबड्डी, रस्सा कशी और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

समापन पर एडिशनल रोहित काशवानी और एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस बार विभिन्न खेल प्रशिक्षण में करीब 1000 बच्चों ने भाग लिया है। हर दिन सुबह और शाम दो-दो घंटे बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रतियोगिताओं के दौरान एडीएम प्रताप सिंह चौहान, एसपी रोहित काशवानी, एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या, आरआई विशाल मालवीय सहित पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here