[ad_1]
रायसेन जिले के बेगमगंज दो मामलों में फरार एक आरोपी ने अपने साथी के साथ सड़क बनाने वाली कंपनी के इंजीनियर पर रास्ता रोककर आड़ीबाजी की और गाड़ी के कांच फोड़ दिए जेसीबी पर भी हमला किया फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में माम
.
जानकारी के अनुसार, बेगमगंज से बोरिया तिगड्डे तक सड़क का निर्माण एन एच कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से कराया जा रहा है। शनिवार को जब कंपनी के इंजीनिय विजय कुमार यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना रिजोर, तहसील व जिला ऐटा, उत्तरप्रदेश हाल निवास बसुधरा कालोनी दोपहर 3:45 बजे सुपर वाइजर कमल जीत सिंह के साथ रोड के काम से कंपनी की बुलैरो गाडी (MP04ZQ1421) से ग्राम सागोनी गुसाई जा रहे थे।
जैसे ही बीच रास्ते में पहुंचे तभी पीछे तरफ से एक सफेद कलर की स्विफ्ट कार के चालक ने कार को गाडी के आगे खड़ी कर दी और उस कार के अंदर दो लोग निकलकर बाहर आए दोनों ने रास्ता रोक कर आड़ी बाजी करते हुए गालियां देकर बोले इस रोड का काम बंद कर दो, गालियां देने से मना किया तो दोनों ने बुलैरो गाडी में डंडों से तोड़फोड़ कर दी। उसी समय हमारी कंपनी का ट्रक ड्राइवर शाहिद जेसीबी लेकर आ गया था। जिसने उन दोनों को पहचाना तो उसमें एक है दो मामलों में पहले से फरार चल रहा कमल नामदेव, दूसरा भवानी राय था।
जिन्होंने जेसीबी के भी कांच फोड़ दिए और जाते जाते कमल नामदेव व भवानी राय धमकी दे गए की रोड का काम बंद नहीं किया तो जान से खत्म कर देंगे। विजय कुमार यादव ने तत्काल घटना की रिपोर्ट थाना बेगमगंज में की है जिस पर पुलिस ने दोनों के विरोधी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

[ad_2]
Source link









