Home मध्यप्रदेश Mother of two children committed suicide by hanging herself | दो बच्चों...

Mother of two children committed suicide by hanging herself | दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: पति आए दिन पीता था शराब, इसी बात पर दोनों में होता था झगड़ा – Morena News

59
0

[ad_1]

मुरैना शहर के सुभाष नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। पुलिस के मुताबिक फांसी लगाने के पीछे पति से झगड़ा होना था।

Google search engine

.

बता दें कि, मृतका पूनम परमार पत्नी सुरेश सिंह परमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, मुरैना शहर का आए दिन अपने पति से झगड़ा होता रहता था। झगड़े की मुख्य वजह शराब पीना था। पति घर पर रोज शराब पीकर आता था, जिस वजह से पति-पत्नी दोनों में पहले झगड़ा होता और उसके बाद में मारपीट होती। जैसा कि स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बताया।

जिला अस्पताल लेकर गए परिजन

महिला ने अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। उसी दौरान घर में बच्चों के रोने की आवाज आई। पति एवं घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घर के परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल मुरैना लेकर गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां पहुंचकर अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने कराया पीएम

महिला की मौत के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने महिला के शव का पीएम कर दिया है तथा लाश परिजनों को सौंप दी गई है।

कहती है पुलिस

इस मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर का कहना है कि महिला का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था। झगड़े की मुख्य वजह शराब थी। महिला का पति आए दिन शराब पीकर घर लौटता था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here