Home मध्यप्रदेश लापता महिला का मिला शव:रावनवाड़ा से 12 दिन से लापता महिला का...

लापता महिला का मिला शव:रावनवाड़ा से 12 दिन से लापता महिला का शव जंगल मे मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

51
0

[ad_1]


रावनवाड़ा से 12 दिनों से लापता महिला का शव आज हर्रई पंचायत के बर्मा कटिंग इलाके के जंगल मे पाया गया। बकरियां चराने वाले व्यक्ति ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव की शिनाख्त गम इंसान के आधार पर करवाई। परिजनों ने महिला के शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त 70 वर्षीय फुलवासा धीमान के रूप में हुई है। महिला 28 अप्रैल से लापता थी। 28 की सुबह वह घर से निकली थी। इसके बाद से ही महिला की तलाश जारी थी।महिला अचानक कहीं भी चली जाती थी। इससे पहले भी महिला कहीं चली गयी थी। इस बार महिला निकली तो फिर वापस नही आ पाई। जिस जगह शव मिला वह इलाका परासिया रावनवाड़ा बाईपास रोड से लगा है। महिला आमा लाइन से पुराने लोको लाइन वाले ट्रैक से होकर बर्मा कटिंग पहुंची होगी। महिला की मौत के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here