Home मध्यप्रदेश Indore: Husband attacked his wife | इंदौर पति ने किया था पत्नी...

Indore: Husband attacked his wife | इंदौर पति ने किया था पत्नी पर हमला: उपचार के दौरान तोड़ा दम,सोते में सिर पर पत्थर मारकर भाग गया था आरोपी – Indore News

62
0

[ad_1]

इंदौर10 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
ममता - Dainik Bhaskar

ममता

इंदौर के खजराना में 4 मई की रात एक पति ने पत्नी पर सोते समय में हमला कर दिया था। इस हमले में घायल महिला की पांच दिन उपचार चलने के बाद मौत हो गई। दोनो के बीच काफी समय से विवाद चले आ रहा था। इस मामले में आरोपी पति अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
खजराना में रहने वाली ममता चौधरी (30) पर उसके पति मोहन निवासी छोटा बागड़दा ने पत्थर से हमला कर दिया था। मोहन हमला कर फरार हाे गया। परिवार ने उसे देखा ओर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे वेटीलेटर पर रखा गया था। गुरूवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस अब मामले में हत्या की धाराएं बढाएगी।
भाई ओर मां ने देखा था
ममता की चीख सुनकर छोटा भाई महेश और मां वहां पहुंचे थे। वह खून से लथपथ पड़ी थी। पति मोहन बाहर की तरफ भागता दिखाई दिया। परिवार का आरोप है कि खजराना पुलिस ने पांच दिन में आरोपी मोहन को नही पकड़ा। इधर बहन की हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी।
दोनो में चल रहा था विवाद
ममता के भाई शिवनारायण ने बताया कि 8 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के चार साल बाद दोनों में विवाद हुआ। पति आए दिन शराब पीने के चलते ममता के साथ मारपीट करता। इसलिये दोनों बच्चों को लेकर खजराना में आ गए। 15 दिन पहले मोहन घर आया और ममता से विवाद कर कहा कि छोटा बेटा चेतन उसके साथ रहेगा। इस पर वह बेटे को अपने साथ ले गया। वह ममता को अपने साथ रखने के लिये डरा धमका रहा था। लेकिन शराब पीने की आदतों के चलते बहन उसके साथ जाने को राजी नहीं थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here