[ad_1]
रीवा26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बसपा सुप्रीमों मायावती शुक्रवार को अपने रीवा दौरे पर हैं। वे शुक्रवार दोपहर रीवा में जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। बसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट अमित कर्नल ने बताया कि मायावती दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर रीवा आएंगी। वे लखनऊ से निजी विमान से चलकर सीधा शहर के एसएफ ग्राउंड पहुंचेंगी। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगी। 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित करने के बाद वे 15 मिनट पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। जिसके बाद वे यूपी के लिए रवाना हो जाएंगी। रीवा में बसपा प्रमुख करीब 1 घंटे 15 मिनट तक मौजूद रहेंगी।
[ad_2]
Source link



