Home खास खबर महेन्द्र गुप्ता हत्याकांड के दो शूटर्स मथुरा से गिरफ्तार: हत्या के लिए...

महेन्द्र गुप्ता हत्याकांड के दो शूटर्स मथुरा से गिरफ्तार: हत्या के लिए दो-दो लाख रूपए में दी गई थी सुपारी

61
0

छतरपुर। शहर के सागर रोड पर स्थित गजराज मैरिज हाउस के समीप खुलेआम बीच सडक़ पर 4 मार्च को की गई बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने अब उप्र के मथुरा शहर से दो बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने इस हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले उन दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने वारदात के दिन महेन्द्र गुप्ता को गोली मारी थी। पकड़े गए आरोपियों के नाम धर्मेन्द्र जाटव और सचिन जाटव हैं जिनकी उम्र 22 साल 20 साल है। पुलिस ने इन्हें मथुरा से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। उल्लेखनीय है कि अब तक इस मामले में कुल 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

40 साल पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या

Google search engine

उल्लेखनीय है कि ईशानगर के पूर्व सरपंच और बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता को 4 मार्च की रात करीब 9 बजे उस वक्त गोलियां से छलनी कर दिया गया था जब वे छतरपुर के सागर रोड पर स्थित गजराज मैरिज हाउस में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाहर निकले थे। उन्हें सागर रोड हाइवे पर ही सिर में गोली मारी गई थी क्योंकि वे बुलेट पु्रफ जैकेट पहनते थे। महेन्द्र गुप्ता की हत्या का मास्टर माइंड ग्राम सीगोन निवासी रानू राजा है जो कि अब भी फरार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रानू राजा के पिता प्रतिपाल सिंह और महेन्द्र गुप्ता के परिवार के बीच लगभग 40 सालों से रंजिश चली आ रही है जिसके तहत अब तक तीन कत्ल हो चुके हैं। इसी रंजिश के तहत महेन्द्र गुप्ता को भी मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले से ही जेल में बंद प्रतिपाल सिंह को भी आरोपी बनाया है। उसके भाई गोविंद सिंह एवं एक महिला सहित आकाश सक्सेना नाम का एक शातिर बदमाश भी पूर्व में पकड़ा जा चुका है। इस मामले में अब तक 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं हालांकि हत्या के मास्टर माइंड रानू राजा का गिरफ्तार होना अब भी बाकी है। पुलिस रानू राजा पर दबाव बनाने के लिए उसकी अवैध संपत्तियों को भी खंगाल रही है ताकि उसके विरूद्ध आर्थिक कार्रवाई भी की जा सके। सिविल लाइन टीआई बाल्मीकी चौबे ने शनिवार को थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी।

दो-दो लाख में की गई थी हत्या

टीआई बाल्मीकी चौबे ने बताया कि पकड़े गए शूटर धर्मेन्द्र जाटव और सचिन जाटव शातिर सुपारी किलर हैं। पुलिस के हाथ लगे इन कातिलों ने बताया कि उन्हें हत्या के लिए दो-दो लाख रूपए में सुपारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जो महिला पूर्व में पकड़ी गई है वह भी हत्या की साजिश में सम्मिलित थी। उसी ने हत्यारों को सटई रोड पर ठहराने में मदद की थी। टीआई ने कहा कि हम मास्टर माईंड रानू राजा को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे। 

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here