Home मध्यप्रदेश Congress state secretary and district panchayat member resigned | कांग्रेस प्रदेश सचिव...

Congress state secretary and district panchayat member resigned | कांग्रेस प्रदेश सचिव और जिला पंचायत सदस्य ने इस्तीफा दिया: 101 कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ी – Rewa News

56
0

[ad_1]

रीवा3 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रीवा से जिला पंचायत सदस्य मालती मिश्रा और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनय मिश्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने शहर के सेलिब्रेशन होटल में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से दी। उनके साथ कांग्रेस के 101 कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिनके नाम लिखित रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए। विनय मिश्रा ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं। मैंने वर्षों से कांग्रेस पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में भाग लिया। मैंने अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के 20 हजार सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए। इस बार के विधानसभा चुनाव में मैं देव तालाब विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का टिकट चाहता था। लेकिन टिकट ना मिलने पर भी मैंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। मेरे पिता और मेरे दादा भी कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। लेकिन अब हमें और हमसे जुड़े लोगों को पार्टी के भीतर वो सम्मान नहीं मिल रहा जो हम पार्टी से चाहते हैं। इसलिए हम पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here