Home मध्यप्रदेश Newly Married Couple Hanged Indore News – Amar Ujala Hindi News Live

Newly Married Couple Hanged Indore News – Amar Ujala Hindi News Live

61
0

[ad_1]

newly married couple hanged indore news

Google search engine

पायल परमार (19) और पति विनोद (22)
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार


शादी को एक साल ही हुआ और पति पत्नी ने एक साथ फांसी लगा ली। पत्नी की मौत हो गई है और पति की हालत गंभीर है। पति का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंदौर के सिमरोल में नवविवाहित जोड़े द्वारा फांसी लगाने की घटना से सभी स्तब्ध हैं। 

पुलिस के मुताबिक सिमरोल की पायल परमार (19) और उसके पति विनोद (22) ने गुरुवार को एक साथ फांसी लगा ली। ये दोनों सिमरोल के जोशी गुराड़िया में रहते थे। शाम को परिवार के लोग दोनों को खंडवा रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने पायल को मृत घोषित कर दिया जबकि पति विनोद को एमवाय में वेंटिलेटर पर रखा है। 

फांसी लगाई तब परिवार बाहर गया था

परिवार ने बताया कि अप्रैल में पिछले साल राम नवमी पर दोनों की शादी हुई थी। परिवार का कहना है कि विनोद और पायल के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई होगी और उन्होंने यह कदम उठा लिया। विनोद के पिता भी साथ में ही रहते हैं। दोनों ने फांसी लगाई तब विनोद के पिता गणेश और अन्य सदस्य अपने काम पर गए हुए थे। पूजा के ससुराल में पति के अलावा देवर और दो ननंद हैं।

पिता को मौत के बाद दी जानकारी

पूजा के पिता दिनेश मिस्त्री हैं। वह जोशी गुराड़िया से करीब सात किलोमीटर दूर गोया पट्टी में रहते हैं। उनके पास करीब रात आठ बजे कॉल आया कि बेटी की तबीयत खराब है। आप लोग खंडवा नाके के ट्रामा सेंटर में आ जाइए। पिता जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी की डेड बॉडी रखी थी। दिनेश ने बताया कि पायल उनकी इकलौती बेटी थी। दोनों ने फांसी क्यों लगाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here