[ad_1]
सागर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी सागर की जिला इकाई ने सागर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप के कार्यकर्ता सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कालीचरण चौराहा पर जमा हुए। जहां उन्होंने पहले शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आप के जिला अध्यक्ष अभिषेक अहिरवार ने कहा कि केंद्र सरकार को डर है कि आम आदमी पार्टी ही लोकसभा चुनाव में उनको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए मोदी सरकार ने केजरीवाल को चुनाव से दूर रखने के लिए साजिश के तहत उनको गिरफ्तार करवाया है।
सागर लोकसभा के संयुक्त सचिव केके प्रजापति ने कहा कि मोदी
[ad_2]
Source link



