Home एक्सक्लूसिव Khajuraho: देसी दुल्हनिया को लेने आया विदेशी दूल्हा; इटली से आये बाराती,...

Khajuraho: देसी दुल्हनिया को लेने आया विदेशी दूल्हा; इटली से आये बाराती, हिंदू रीति रिवाज से हुए विवाह के सात फेरे!

61
0

खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में आज देसी दुल्हन का विवाह विदेशी दूल्हे के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ वेद मंत्रोच्चार सहित सात फेरों के साथ संपन्न हुए, जिसमें मंडप , मायना, हल्दी, मेहंदी टीका तथा हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह के सात फेरे पूरे तीन दिन का वैवाहिक कार्यक्रम खजुराहो में संपन्न हुआ


खजुराहो के प्रसिद्ध समाजसेवी पंडित सुधीर शर्मा की पुत्री सरिता शर्मा की शादी इटली निवासी गुईदो जो अब पंडित गोविंद शर्मा बन गए हैं के साथ वैवाहिक रश्मों रिवाज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए, वैवाहिक रस्मों रिवाज में भले ही यह दोनों विदेश में रहते हैं लेकिन पूरे भारतीय संस्कारों की झलक इस जोडे में पूरी तरह से संस्कार दिखे ।

Google search engine


बाकायदा इटली से दूल्हे राजा के परिजन, माता-पिता, रिश्तेदार, सगे संबंधी एवं मित्रों सहित बारात खजुराहो आई तीन दिनों तक विधिवत वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें पंडित सुधीर शर्मा के परिजन व उनके इष्ट मित्रों ने इस वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर सरिता एवं गोविंद शर्मा के वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए ।


पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि उनके दामाद जिनका नाम गोइडो था अब वह पंडित गोविंद शर्मा बन गए हैं और वह पूरी तरह से हिंदू धर्म अपना कर हिंदू हो गए हैं तथा खजुराहो से मतंगेश्वर भगवान की छायाचित्र ले जाकर अपने घर में स्थापित करेंगे


खजुराहो के गौतम एंड रिसोर्ट में आयोजित उक्त इस वैवाहिक संस्कार कार्यक्रम के दौरान पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, एमपी टूरिज्म के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, मशहूर डायमंड व्यापारी विनोद गौतम सहित कई शख्सियत उपस्थिति रही, वही खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने वीडियो कॉलिंग के जरिए वर- बधू को अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here