[ad_1]
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश में 29 में से 24 सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पार्टी के अंदर टिकट वितरण को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। जबलपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को लेकर विधायक अजय विश्वनोई सवाल उठाए है। पाटन विधायक विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा ने आशीष दुबे जी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के निर्णय का स्वागत है। हमे भूलना होगा कि हमारे चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में काम किया था। हालांकि उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा को जिताना ही हमारा लक्ष्य होगा। विधायक ने लिखा कि मैं चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती हूं। आज मेरा एक ऑपरेशन हुआ है। जल्दी ही स्वस्थ हो कर चुनाव मैदान में आऊंगा।
भाजपा ने आशीष दुबे जी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के निर्णय का स्वागत है। हमे भूलना होगा कि हमारे चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में काम किया था।
भाजपा को जिताना ही हमारा लक्ष्य होगा।
मैं चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती हूं। आज मेरा एक ऑपरेशन हुआ है। जल्दी ही… pic.twitter.com/FKCnj8kALa
— Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP) March 2, 2024
जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाया है। दुबे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री है। इससे पहले जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर रहे। दुबे संघ की पृष्ठभूमि वाले है और उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अच्छे संबंध है।
[ad_2]
Source link










