Home एक्सक्लूसिव युवा अपने माता पिता की सेवा करें और शुभ मौके पर पौधे...

युवा अपने माता पिता की सेवा करें और शुभ मौके पर पौधे लगाएं: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

66
0

बसंत पंचमी पर आयोजित तीसरे दीक्षांत समारोह में 38 प्रतिभागियों का गोल्ड मेडल से हुआ सम्मान


सायक्लोनमैन डॉ. महापात्रा को यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से नवाजा

छतरपुर. महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर का तृतीय दीक्षांत समारोह बसंत पंचमी के अवसर पर भव्यता, दिव्यता और गरिमा के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में सोल्लास संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक एवं सारस्वत अतिथि डॉ. मृत्युंजय महापात्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित किया। 124 छात्र-छात्राओं को उपाधि एवं इनमें से सर्वोच्च अंक पाने वाले 38 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए। कुलपति प्रो.शुभा तिवारी ने उपाधिधारी एवं स्वर्ण पदक विजेताओं को शपथ दिलाई गई।

फोटो सेशन कराते स्वर्ण पदक से सम्मानित छात्र-छात्राएंतीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को बहुत कठिनाई से पढ़ाते हैं, इसलिए बच्चों को उनका हमेशा ध्यान रखना चाहिए। उनकी सेवा करने की प्रतिज्ञा विद्यार्थियों को लेनी होगी। इसी तरह परिवार में किसी भी शुभ कार्य जैसे जन्मदिन, विवाह की सालगिरह जैसे शुभ अवसरों पर प्रत्येक सदस्य एक पौधा लगाएगा तो सभी सदस्यों के हिसाब से देश में पर्याप्त हरियाली हो जाएगी और क्लाइमेट चेंज जैसी समस्याओं से बहुत हद तक निजात मिल सकेगी। उन्होंने ये भी कहा कि आज आप उपाधि पाकर किसी न किसी सेवा में लग जाएंगे, तब आप खुद के साथ दूसरों के बारे में भी सोचे, सहयोग करें।

Google search engine

सारस्वत अतिथि एवं साइक्लोनमैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ.मृत्यंजय महापात्रा ने डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित किए जाने के प्रति यूनिवर्सिटी का आभार जताते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज देश में यंग जनरेशन ज्यादा है, जो क्रिएटिव होते हैं। युवा पीढ़ी साइंस एंड टेक्नोलॉजी को आसानी से ग्रहण कर लेती है। इस इनोवेटिव टीम को देश के विकास हेतु आगे आना चाहिए। डॉ महापात्रा ने डिजिटल इंडिया पर जोर देते हुए इसे अधिक से अधिक अपनाने की बात कही। उन्होंने मौसम विज्ञान विभाग के कार्यों तथा महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके निर्देशों को मानते हुए बहुत सी आपदाओं से बच सकते हैं।

दीक्षांत समारोह में उपाधिधारक छात्र-छत्राएंकुलपति प्रो. शुभा तिवारी और कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल ने मंचासीन अतिथियों का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह्र भेंट किए। कुलपति प्रो. शुभा तिवारी ने अपना दीक्षांत प्रतिवेदन किया एवं सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के न्यूज लेटर छत्रछाया तथा स्मारिका दीक्षावाणी का विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन कर डॉ.आरडी अहिरवार एवं डा. दुर्गावती सिंह ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ललिता यादव,. जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, कमिश्नर सागर वीरेन्द्र सिंह रावत, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलक्टर संदीप जीआर, एसपी अमित सांघी, एडीएम नम: शिवाय अरजरिया सहित राजभवन के अधिकारी, राजनेता एवं नागरिक उपस्थित थे।

हैलीपेड पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का हुआ आत्मीय स्वागत
प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का रेलवे स्टेशन छतरपुर के पास बनाए गए हैलीपेड पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कमिश्नर सागर डॉ. वीरेन्द्र रावत, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी अमित सांघी, विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी एवं एसडीएम बलबीर रमन उपस्थित रहे।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here