Home मध्यप्रदेश Protest Against Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Singh Joining Bjp Congress Workers Blackened...

Protest Against Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Singh Joining Bjp Congress Workers Blackened Poster – Amar Ujala Hindi News Live

57
0

[ad_1]

Protest against Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Singh joining BJP Congress workers blackened poster

Google search engine

युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से विरोध का सिलसिला जारी है। युवक कांग्रेस ने गुलौआ चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर महापौर के पोस्टर पर कालिख पोती और नोटों की माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जितिन राज ने कहा कि जगत बहादुर अन्नू सिर्फ कमीशन खाने के लालच में अपनी मातृ पार्टी से दगा करके भाजपा में शामिल हुए हैं। नगर निगम की 300 करोड़ की सड़कें पीडब्ल्यूडी बना रही थी, जिस कारण अन्नू सिंह का कमीशन खत्म हो रहा था। इसके अलावा भी ऐसे कई फंड हैं जो नगर निगम में न आकर अन्य सरकारी संस्थानों में जा रहे थे, जिससे वह व्याकुल थे। अगर, अन्नू सिंह सेवा का भाव रखते हैं तो कभी संस्कारधानी के मतदाताओं के आशीर्वाद का अनादर नहीं करते। वह भगवान श्री राम की भक्ति का दिखावा कर रहे हैं, उनके मन में मां लक्ष्मी की लालसा है।  

 इस दौरान अभिषेक चौकसे, सतीश तिवारी, सलिल चौकसे, कपिल भोजक, रूपेश मिश्रा, भानु यादव, सचिन रजक, घनश्याम महोबिया, गुड्डू वाल्मीकि, शादाब मंसूरी, जवाहर अली, सोनू कुकरेले, अचलनाथ चौधरी, पंकज पटेल, रुक्मणी गोटिया, रूपेश पाठक, विवेक जैन, पार्षद लखन प्रजापति, बादल पंजवानी, सुधीर विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here