[ad_1]

देर शाम होते ही शहर में बादल छा गए। इसके चलते महाराज बाड़े पर लाइटिंग शाम 6 बजे से जला दी गई।
फरवरी के पहले सप्ताह में 10 साल बाद रातें सबसे कम सर्द रहीं। इस साल पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पार पहुंच गया। इन 7 दिनों में दो दिन रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि 5 दिन 13 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इससे पहले फरवरी 2024 में रात का पारा पहले सप्ताह में 9 से 15 डिग्री तक दर्ज हुआ था। पहले सप्ताह में रात का पारा सामान्य से अधिक होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाना है।
उत्तरी हवा आते ही रात का पारा 3.9 डिग्री लुढ़का
[ad_2]
Source link









