Home मध्यप्रदेश Madhya Pradesh News Bike Theft Accused Arrested In Shahdol – Amar Ujala...

Madhya Pradesh News Bike Theft Accused Arrested In Shahdol – Amar Ujala Hindi News Live

55
0

[ad_1]

Madhya Pradesh News Bike theft accused arrested in Shahdol

Google search engine

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शहडोल जिले के कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को जब्त कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़ में आए आरोपी से पूछताछ कर अन्य बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।   

थाना प्रभारी कोतवाली राघवेद्र तिवारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरियादी विजय कुमार गुप्ता पिता शंकर प्रसाद गुप्ता निवासी उमरिया ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चुरा ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 

केस दर्ज करने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी नरेश यादव पुत्र छोटे लाल यादव (35) निवासी सिंहपुर रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुई बाइक भी बरामद की है। 

पुलिसकर्मियों की बाइक का नहीं लग सका पता 

करीब 2 महीने पहले ब्यौहारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जीवन सिंह की बाइक ब्यौहारी क्षेत्र में स्थित उनके मकान के बाहर से चोरी हो गई थी। लेकिन, पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज नहीं किया, मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस एक्शन में आई और अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस अब तक आरक्षक की बाइक और उसे चुराने वाले आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। 

इधर, करीब एक महीने पहले ड्यूटी तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक से ही चोरी हो गई थी। घटना के समय ट्रैफिक आरक्षक अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले का खुलासा अब तक नहीं कर पाई है।  

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here