Home मध्यप्रदेश CM Dr. Mohan Yadav in Gwalior-Chambal today | ग्वालियर-चंबल में CM डॉ....

CM Dr. Mohan Yadav in Gwalior-Chambal today | ग्वालियर-चंबल में CM डॉ. मोहन यादव आज: ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आएंगे सीएम, मुरैना में राज्य स्तरीय रोजगार कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

57
0

[ad_1]

ग्वालियर43 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
  • सिंगल क्लिक के जरिए करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक फरवरी को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार सुबह 10.40 बजे विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुंचेंगे। यहां से स्थानीय नेताओं, अधिकारियों से मुलाकात कर हेलीकॉप्टर द्वारा मुरैना के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान दोपहर 12.40 पर वह अहमदाबाद से ग्वालियर फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना में सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में चंबल संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे अहमदाबाद–ग्वालियर फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। इस समारोह में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना में दोपहर लगभग 2 बजे जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद अपरान्ह 2.30 बजे मुरैना मंडी परिसर में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही यहां पर सिंगल क्लिक के जरिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद हैलीकॉप्टर से लगभग 3.55 बजे वापस राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे और यहाँ से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here