[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- There Will Be Line Shift On Airport Road Today, Electricity Will Remain Cut For 5 Hours In 30 Thousand Houses

गोले का मंदिर चौराहे से एयरपोर्ट तिराहे तक स्मार्ट सिटी के काम और बिजली लाइन शिफ्टिंग के कारण गुरुवार को सुबह से दोपहर तक बिजली कटौती की जाएगी। इसका असर एयरफोर्स, एयरपोर्ट से महाराजपुरा और मुरार तक क्षेत्र में करीब 30 हजार घरों पर पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा एयरफोर्स, सिविल एयरपोर्ट बंशीपुरा, एलएनआईपीई, न्यू बीएसएफ और बीएसएफ फीडर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा जाएगा।
- बंशीपुरा फीडर: बंशीपुरा, महेशपुरा, परसादी पुरा, सूर्या पुरा, लाल टिपारा, हाथी खाना, तिकोनिया, गौशाला, संकट मोचन नगर, केशव बिहार।
- एलएनआईपीई फीडर: एलएनआईपीई, पर्ल मेंशन रेजीडेंसी, ग्लोबल अस्पताल, दूरदर्शन केंद्र, आकाशवाणी क्वार्टर, गांधी रोड, थाटीपुर गांव, सत्यदेव नगर, आकाशवाणी तिराहा, होटल सीता मैनोर, बस स्टैंड के आसपास का क्षेत्र, केशर बाग, डीबी मॉल, कृषि विश्वविद्यालय।
- न्यू बीएसएफ व बीएसएफ फीडर: बीएसएफ कॉलोनी, शुभाजंलिपुरम, प्रीतम कौर कॉलोनी, लहसुन फैक्ट्री, पीतांबरा एस्टेट, रघुकुल नगर, राधापुरम, कृष्णा कॉलोनी, गुर्जर चौक के आसपास।
[ad_2]
Source link









