Home मध्यप्रदेश Mandsaur:गिरते तापमान से बढ़ने लगी ठंड; भगवान पशुपतिनाथ ने ओढ़ा कंबल, गर्भगृह...

Mandsaur:गिरते तापमान से बढ़ने लगी ठंड; भगवान पशुपतिनाथ ने ओढ़ा कंबल, गर्भगृह में लगाया गया हीटर – Mandsaur: Lord Pashupatinath Was Covered With A Blanket As The Cold Increased.

65
0

[ad_1]

Mandsaur: Lord Pashupatinath was covered with a blanket as the cold increased.

Google search engine

भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया गया कंबल।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


गिरते तापमान और बढ़ती ठंड ने जहां हर वर्ग को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, वहीं मंदसौर के भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ पर भी इसका असर दिखा है। बुधवार रात को पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने भगवान को ठंड से बचाने के लिए जतन किए। भगवान के गर्भगृह में रात्रि में हीटर लगाया गया। भगवान को कंबल भी ओढ़ाया गया। भगवान के शयन से पहले यहां पुजारियों ने भगवान की प्रतिमा को कंबल से ढक दिया। साथ ही हीटर लगाकर गर्भगृह को गर्म करने के जतन किए गए। 

पुजारियों के अनुसार जिस तरह भगवान भक्तों का ख्याल रखते हैं, वैसे ही भगवान पशुपतिनाथ का ख्याल रखा जाता है। वहीं श्रद्धालुओं का मानना है कि जब इंसान को ठंड लग सकती है तो जीवन देने वाले भगवान को क्यों नहीं। यह आस्था और विश्वास की डोर ही है, जो भगवान और इंसान के बीच बंधी हुई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here