[ad_1]

आरोपी कल्ला उर्फ कल्लू राठौर, जिसे मौत की सजा सुनाई गई है।
- कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई
ग्वालियर में डेढ़ साल पहले 9 साल की मासूम नातिन के साथ दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले रिश्ते के दादा (बच्ची के पिता का मामा) को कोर्ट ने सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानते हुए आरोपी दादा कल्ला उर्फ कल्लू राठौर (55) को फांसी की सजा सुनाई है। यह केस विशेष न्यायाधीश तरुण सिंह की कोर्ट में चल रहा था।
जिसमें एडीपीओ आशीष राठौर और नैंसी गोयल ने पैरवी की है।
[ad_2]
Source link









