[ad_1]
थाना ग्यारसपुर क्षेत्र के ग्राम चक पाटनी में सोमवार सुबह 10.30 बजे एक ट्रक ने दो लोगों को रौंद डाला इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम चक पाटनी में रोड पर पंचर की दुकान के सामने 14 पहिए का ट्रक ने ललिता बाई पत्नी बलवंत सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी चकपाटनी और सेवक राम पंथी को टक्कर मार दी। इस हादसे में ललिता बाई की मृत्यु हो गई। जबकि सेवक राम पंथी पिता झलकन सिंह उम्र 55 गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल सेवक राम को विदिशा अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला ट्रक मंडी दीप से कपड़े भरकर कोलकाता शालीमार ले जा रहा था।
[ad_2]
Source link









