Home मध्यप्रदेश Couple selling vegetables hit by truck | पति की मौत,पत्नी का उपचार...

Couple selling vegetables hit by truck | पति की मौत,पत्नी का उपचार जारी,पुलिस ने ट्रक जब्त किया

54
0

[ad_1]

इंदौर6 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर के पास खुडैल इलाके में बुधवार को एक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हुई है। बताया जाता है कि सड़क किनारे सब्जी बेचने के दौरान दोनो को एक ट्रक ने टक्कर मारी। पुलिस के मुताबिक घटना दूधिया ग्राम की है। यहां सड़क के किनारे घनश्याम पुत्र भगवान पाटीदार निवासी मां भगवती विहार कॉलोनी बिहाड़िया अपनी पत्नी मीना के साथ सब्जी बेच रहा था। बुधवार शाम तेज रफ्तार एक ट्रक ने दोनो को चपेट में ले लिया। इस हादसे में गंभीर घायल घनश्याम की मौत हो गई। जबकि मीना का अन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर हादसे के बाद लोगो ने ट्रक को रोक लिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। जिसमें ट्रक को थाने भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक घनश्याम का शव जिला अस्पताल भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here