Home मध्यप्रदेश Mp Election:प्रदेश में भले ही Bjp का परचम लहराया है; पर उज्जैन...

Mp Election:प्रदेश में भले ही Bjp का परचम लहराया है; पर उज्जैन जिले के सरकारी अधिकारी चाहते थे सत्ता परिवर्तन – Results: Even Though Bjp Flag Is Hoisted In Mp; But Govt Officials Of Ujjain District Wanted Change Of Power

40
0

[ad_1]

Results: Even though BJP flag is hoisted in MP; But govt officials of Ujjain district wanted change of power

पोस्टल बैलेट पेपर के आंकड़े कुछ और ही कह रहे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में शायद सरकारी अमले की मंशा सरकार बदलने की थी। दरअसल, उज्जैन जिले में पोस्टल बैलेट पेपर के जरिए डाले गए मतों के आंकड़ों से तो यही स्पष्ट हो रहा है। आंकड़े बताते हैं कि जिले में 55.49% पोस्टल बैलेट पेपर के मत कांग्रेसी प्रत्याशियों को मिले और भाजपा के खाते में 44.95% मत गए। जबकि 3.54% मत पोस्टल बैलेट पेपर से निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों को प्राप्त हुए।

 

जानकारी के मुताबिक, जिले की सातों विधानसभाओं में डाले गए 79.73 फीसदी पोस्टल बैलेट पेपर के मत वैध पाए गए हैं। इनमें से 4425 कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले और 3265 भाजपा प्रत्याशियों को। यानी कांग्रेस के पक्ष में 1160 मत अधिक पड़े। जबकि 283 मत निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के खाते में गए हैं। पोस्टल बैलेट पेपर के इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि सरकारी अमला परिवर्तन के मूड में था। आंकड़े यह भी बताते हैं कि बड़नगर में ही भाजपा को अधिक मत मिले बाकी सभी छह विधानसभाओं में कांग्रेस को समर्थन मिला है।

विधानसभा वार पोस्टल बैलेट पेपर के आंकड़े यह भी बताते हैं कि जिले की छह विधानसभाओं में कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा की तुलना में ज्यादा मत मिले हैं। केवल एक बड़नगर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में 22 मत ज्यादा हैं। इसके पीछे भी वजह ये रही कि यहां त्रिकोणीय मुकाबला था और पोस्टल बैलेट पेपर के 105 मत निर्दलीय राजेंद्र सिंह सोलंकी को भी मिले। जबकि पूरे जिले की बात करें तो सर्वाधिक 1291 पोस्टल बैलेट पेपर के मत उज्जैन दक्षिण के कांग्रेसी प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव को मिले हैं। हालांकि इस विधानसभा में ही सर्वाधिक 2278 वैध मत पाए गए हैं।

 

पोस्टल बैलेट पेपर के उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़े जानिए कि किस विधानसभा में किसको कितने मत मिले।

 

विधानसभा

नागदा-खाचरौद

भाजपा को 365 मत मिले

कांग्रेस को 533 मत मिले

 

महिदपुर

भाजपा को 183 मत मिले

कांग्रेस को 368 मत मिले

 

तराना

भाजपा को 555 मत मिले

कांग्रेस को 789 मत मिले

 

घट्टिया

भाजपा को 232 मत मिले

कांग्रेस को 428 मत मिले

 

उज्जैन उत्तर

भाजपा को 659 मत मिले

कांग्रेस को 713 मत मिले

 

उज्जैन दक्षिण

भाजपा को 946 मत मिले

कांग्रेस को 1291 मत मिले

 

बड़नगर

भाजपा को 325 मत मिले

कांग्रेस को 303 मत मिले

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here