Home मध्यप्रदेश Mp Election 2023 Result:मालवा निमाड़ ने दिया भाजपा का साथ, 45 सीटों...

Mp Election 2023 Result:मालवा निमाड़ ने दिया भाजपा का साथ, 45 सीटों पर भाजपा आगे – Mp Election 2023 Result: Malwa Nimar Supports Bjp, Bjp Ahead On 45 Seats

59
0

[ad_1]

MP Election 2023 Result: Malwa Nimar supports BJP, BJP ahead on 45 seats

Google search engine

सांकेतिक फोटो
– फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार


पिछली बार कांग्रेस को ज्यादा सीटेें देने वाले मालवा निमाड़ ने इस बार भाजपा का साथ दे रहा है। प्रदेश के इस बेल्ट की 66 सीटों मेें से 45 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार  आगे चल रहे है। कुछ आदिवासी सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास 35 विधानसभा सीटें इस क्षेत्र से थी, लेकिन इस बार कांग्रेस 16 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के कई बड़े उम्मीदवारों को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 

मालवा निमाड़ क्षेत्र में कई बड़े नेता चुनाव मैदान में है, लेकिन उनका पीछे होना चौंका रहा है। इंदौर की राऊ सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता जीतू पटवारी 20 हजार वोटों से पीछे है। अब उनका जीतना मुश्किल लग रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा को भी इस बार सोनकच्छ की जनता ने पंसद नहीं किया। पहले दो राउंड में वे भाजपा के राजेश सोनकर से काफी पीछे थे। निमाड़ की राजनीति में यादव परिवार का दबदबा रहा है, लेकिन खरगोन जिले की कसरवाद सीट से पूर्व  मंत्री सचिन यादव भाजपा उम्मीदवार आत्माराम पाटीदार से पीछे चल रहे है। 

खंडवा, देवास जिले की सीटों पर बीजेपी को बढ़त

मालवा निमाड़ की खंडवा और देवास जिले की सभी सीटों पर चौथे पांचवे राउंड  तक भाजपा के सभी उम्मीदवार आगे रहे है। रतलाम जिले की सैलाना सीट को छोड़कर सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे है। रतलाम शहर की सीट पर भाजपा उम्मीदवार चैतन्य कश्यम आठ हजार वोटों से आगे चल रहे थे।

आदिवासी सीटों भाजपा को बढ़त 

मालवा निमाड़ की 22 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बढ़त नजर आ रही है। भीकनगांव में भाजपा की नंदा ब्राम्हणे, भगवान पुरा सीट से कांग्रेस के केदार डावर, मनावर से भाजपा के शिवराज कनौज, धरमपुरी सीट से भाजपा के कालू सिंह ठाकुर आगे चल रहे है। कुक्षी, गंधवानी, सरदारपुर सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। यह तीनों सीट पहले भी कांग्रेस के कब्जे में रही है। इसके अलावा हरसूद,पंधाना में भी भाजपा ने बढ़त बनाई हैै।पिछली बार खरगोन जिले में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार छह में से पांच सीटों पर भाजपा ने तगड़ी बढ़त बना ली है। 

इंदौर की सभी सीटों पर भाजपा आगे

इंदौर जिले की 9 सीटों मेें भाजपा ने एक तरफा बढ़त बना रखी हैै। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने चार सीटें जीती थी, लेकिन इस बार उन सीटों पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार पीछे है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी एक नंबर विधानसभा सीट से तगड़ी बढ़त बना ली है। तीन नंबर,देपालपुर में लीड का अंतर कम है। इन दोनो सीटों पर अंतिम राउंड तक उतार चढ़ाव जारी रहेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here