Home मध्यप्रदेश Indore:इंदौर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 200 मीटर तक, इंदौर फ्लाइट अहमदाबाद...

Indore:इंदौर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 200 मीटर तक, इंदौर फ्लाइट अहमदाबाद डायर्वट की – Indore: Dense Fog In Indore, Visibility Up To 200 Meters, Indore Flight Diverted To Ahmedabad.

35
0

[ad_1]

Indore: Dense fog in Indore, visibility up to 200 meters, Indore flight diverted to Ahmedabad.

इंदौर में छाया घना कोहरा।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार


इंदौर लगातार दूसरे दिन घने कोहरे के आगोश में रहा। सड़कों पर विजिबिलिटी 200 मीटर तक रह गई। एबी रोड पर कई वाहन सुबह हादसे से बचने के लिए खड़े नजर आए। रात का पारा सामान्य से छह डिग्री ज्यादा दर्ज हो रहा है और दिन का सामान्य से सात डिग्री कम। रात और दिन के पारे में गुरुवार को सिर्फ चार डिग्री का अंतर रह गया है।

कोहरे के कारण सुबह हवाई यातायात प्रभावित रहा। सुबह हैदराबाद से इंदौर आने वाली उड़ान को कोहरे के कारण अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। इसके अलावा अन्य उड़ानें भी इंदौर देरी से पहुंची।

गुरुवार सुबह छह बजे शहर में घना कोहरा घना था। दृश्यता डेढ़ सौ से दो सौ मीटर तक रह गई। सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी हो गई। गांवों से आने वाले सब्जियों, फलों और दूध वाहन धीरे-धीरे मंडियों तक पहुंचे। सुबह आठ बजे बाद कोहरा कम हुआ और शहर सामान्य स्थिति में पहुंचा।

गुरुवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह धूप भी नहीं निकली, लेकिन कोहरा धीरे-धीरे कम होने लगा था। दिन का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा,जबकि रात का तापमान 18.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था।

रात और दिन के तापमान में चार डिग्री का ही अंतर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश मेें चक्रवाती घेरा सक्रिय है। 3 दिसंबर तक शहर में मौसम ठंडा रहेगा। धूप कम निकलेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है।

आधे घंटे चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो पाई लैंडिंग

हैदराबाद से सुबह 7.10 बजे इंदौर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के कारण इंदौर में लैंड नहीं कर पाई। विमान हैैदराबाद से सुबह पांच बजे निकला था और सुबह इंदौर आ चुका था, लेकिन लो विजिबिलिटी के कारण आसमान में ही चक्कर काटता रहा। जब पायलट लैंडिंग कराने में नाकाम रहे तो फिर विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here