Home मध्यप्रदेश धनतेरस की रात बड़ी वारदात:भागती रही पत्नी, फायर करता रहा पति, दो...

धनतेरस की रात बड़ी वारदात:भागती रही पत्नी, फायर करता रहा पति, दो साल पहले शादी हुई थी – Satna News Husband Shoots Wife On Dhanteras Condition Critical

59
0

[ad_1]

Satna News Husband Shoots Wife On Dhanteras Condition Critical

Google search engine

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सतना में धनतेरस की रात एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। इधर, वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। मामला उचेहरा थाना क्षेत्र के अतरहार गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोली चलने की वारदात से दहशत फैल गई। उमापति पटेल निवासी खजवा पन्ना ने वर्षा सिंह नाम की युवती पर गोलियां चला दी। उमापति ने एक के बाद एक तीन फायर किए। वर्षा उससे बचने के लिए भागी, लेकिन उमापति उसकी जान लेने पर आमादा हो गया। इस दौरान उसने खाना बना रही वर्षा की छोटी बहन पर भी निशाना साधने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। वर्षा को तीन में से एक गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

इसी बीच ग्रामीण और परिजन वहां आ गए। इसी दौरान आरोपी दीवार कूदकर बगीचे की तरफ भाग निकला। गंभीर हालत में वर्षा को उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर उचेहरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बताया गया कि आरोपी उमापति घायल वर्षा सिंह (20) का पति है। वर्षा से उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी, लेकिन उमापति उसके साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर वर्षा अपने मायके अतरहार आ गई। पिछले डेढ़ साल से वह मायके में ही थी और उसने उमापति के साथ जाने से इंकार कर दिया था।

शुक्रवार रात जब वर्षा अपनी मां के साथ घर पर पुताई कर रही थी और उसकी बहन खाना बना रही थी, तभी आरोपी उमापति वहां आ गया और सीधे वर्षा पर एक-एक कर तीन फायर कर दिए। वर्षा उससे बचने के लिए भागने लगी, लेकिन आरोपी उस पर एक के बाद एक फायर करता रहा। इधर, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here