Home मध्यप्रदेश Mp Election 2023:कमलनाथ बोले- चुनावी मौसम में कई गुना बढ़ जाती है...

Mp Election 2023:कमलनाथ बोले- चुनावी मौसम में कई गुना बढ़ जाती है बीजेपी की झूठ बोलने की शक्ति – Mp Election 2023: Kamal Nath Said- Bjp Power Of Lying Increases Manifold In The Election Season.

56
0

[ad_1]

MP Election 2023: Kamal Nath said- BJP power of lying increases manifold in the election season.

Google search engine

कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने jसोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहना है कि चुनावी मौसम में भारतीय जनता पार्टी की झूठ बोलने की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। नाथ ने आगे लिखा कि भाजपा के नेता पूरी बेशर्मी से सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। लेकिन आप देखिए विधानसभा में कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्री कमल पटेल ने खुद स्वीकार किया है कि कांग्रेस सरकार ने करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। इस जवाब से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि एक तरफ जहां कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया वहीं भाजपा ने सत्ता में आते ही किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी।

बीजेपी किसानों की दुश्मन

पीसीसी चीफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा और शिवराज सिंह चौहान किसानों के दुश्मन हैं। यह खुद तो किसानों की भलाई का कोई काम कर नहीं सकते और अगर कांग्रेस किसानों को कोई फायदा पहुंचाती है तो उसे बर्बाद करने में पूरी ताकत लगा देते हैं। जनता को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी किसानों से जो वादे करती है, उन्हें हर कीमत पर पूरा करती है और भारतीय जनता पार्टी आज चुनाव के समय जो वादे कर रही है, उन्हें कभी नहीं निभाएगी। कांग्रेस किसानों की पार्टी है और भाजपा सौदेबाजों की पार्टी है। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की जनता धोखेबाज भाजपा को सबक सिखाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here