Home मध्यप्रदेश Mp Elections 2023:सत्ता का संग्राम आज भिंड में, युवा-महिलाएं रखेंंगी अपनी बात,...

Mp Elections 2023:सत्ता का संग्राम आज भिंड में, युवा-महिलाएं रखेंंगी अपनी बात, नेताओं से सवाल जवाब – Satta Ka Sangram In Bhind Chai Par Chunavi Charcha Youth Women Ki Baat

58
0

[ad_1]

Satta Ka Sangram In Bhind Chai Par Chunavi Charcha Youth Women Ki Baat

Google search engine

सत्ता का संग्राम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शुक्रवार को भिंड पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा। भिंड में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। 

आप भी ‘अमर उजाला’ के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?

 

मुरैना जिले से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

बुधवार को प्रदेश के मुरैना जिले से ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जहां सुबह चाय पर चर्चा हुई। फिर युवाओं विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं का नजरिया समझा गया। उसके बाद महिलाओं ने रोजमर्रा के जीवन में प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बात रखी। सबसे आखिर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस चुनाव को लड़े जाने और उनके विजन को लेकर सवाल-जवाब का सिलसिला चला। गुरुवार को हमने ग्वालियर के लोगों के मन की बात सामने रखी। 

 

‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?

चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

 

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे

अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी। ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे। वहीं, amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे। सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here