[ad_1]

त्रिलंगा-गुलमोहर में विजयादशमी पर रावण दहन के साथ-साथ राम विजय रथयात्रा निकाली गई। त्रिलंगा उत्सव समिति की ओर से विवेकानंद पार्क में रात 8 बजे रावण दहन किया गया। इस दौरान वनवासी राजा रामचंद्र की झांकी सजाई गई। कॉलोनी के बच्चे राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की वेशभूषा में सजकर आए। इसके बाद रथ पर सवार राम-लक्ष्मण जानकी और हनुमान की पूरी कॉलोनी में यात्रा निकाली गई।
इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ रहवासियों ने जमकर नृत्य किया।
[ad_2]
Source link









